*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*==============================*
*1* मोदी बोले- कांग्रेस के राजकुमार की हार की सेंचुरी पक्की, असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी, राज्य की पहचान चाय और चिप से होगी
*2* अपनी चुनावी रैली से पहले पीएम डिब्रूगढ़ पहुंचे और चाय के बागान में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। इसका अनुभव साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय पूरी दुनिया में मशहूर है।
*3* UCC का लागू होना असम की पहचान बचाने के लिए बेहद जरूरी; असम में चुनाव घोषित होने के बाद पीएम मोदी की पहली रैली
*4* पीएम मोदी ने असम के चाय बगान में पत्ती तोड़ी, महिला कामगारों के साथ सेल्फी ली; केरलम में राहुल ने बस में सफर किया..
*5* अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने का बिल लोकसभा से पारित, भाजपा-कांग्रेस ने दिया समर्थन
*6* जेट फ्यूल 100% महंगा, लेकिन भारत में दाम नहीं बढ़ेंगे, सरकार ने कीमतों पर 25% का कैप लगाया; घरेलू उड़ानों का किराया कंट्रोल में रहेगा
*7* बंगाल SIR- 60 लाख में 47 लाख आपत्तियां निपटीं, SC बोला- 7 अप्रैल तक सबका निपटारा होगा; ट्रिब्यूनल गलत तरीके से जोड़े-हटाए नामों को सुधारेंगे
*8* पीएलएफएस सर्वे-2025 में दावा- देश में बेरोजगारी घट रही है, 61.3 करोड़ लोगों के पास काम; महिलाओं का इंक्रीमेंट पुरुषों से ज्यादा बढ़ा, लेकिन कुल वेतन 31% कम
*9* महंगाई को लेकर सरकार पर हमलावर कांग्रेस, जनता को लूटने और देश को संकट में झोंकने का लगाया आरोप
*10* संशोधित बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, ‘ट्रांसजेंडर अधिकार’ से जुड़े कानून में बदलाव लागू
*11* पनडुब्बियों का काल, पानी में छिपकर करेगा वार! नेवी को मिला समंदर का नया सिकंदर ‘मालवन
*12* ईरान युद्ध के बीच लॉकडाउन का फेक नोटिस वायरल, सोशल मीडिया पर शेयर पीडीएफ ‘April Fool’ निकला; मंत्री की अफवाह न फैलाने की अपील
*13* आज से ₹218 तक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम बदले, इनहैंड सैलरी भी घटेगी; अप्रैल में 15 बदलाव
*14* मार्च में जीएसटी संग्रह दो लाख करोड़ रुपये के पार, सरकार की तिजोरी में जमा हुए 22.27 लाख करोड़
*15* ईरान बोला- अमेरिका को सैनिक भेजने की गलती भारी पड़ेगी, 6 महीने तक जंग के लिए तैयार, देश के लिए किसी भी हद तक जाएंगे
*16* पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, लेकिन पश्चिम एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था पर इसका असर ज्यादा गहरा है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के चलते पश्चिम एशियाई क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है और 40 लाख से ज्यादा लोगों के गरीबी रेखा से नीचे जाने की आशंका है
*17* वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड बुधवार को 15% से अधिक गिरकर 99.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो एक सप्ताह का निचला स्तर है। इससे पहले मंगलवार रात ब्रेंट क्रूड 118.35 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।
*18* यूपी में तेज बारिश, ओले भी गिरे, MP-राजस्थान में भी अलर्ट; जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का खतरा
*19* बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में शानदार बढ़त,उपरी स्तर से 700 सेंसेक्स लुढ़का
*==============================*




