*कानपुर में सनसनीखेज आरोप: बहू ने ससुरालियों पर ‘तांत्रिक पूजा’ के नाम पर प्रताड़ना का लगाया आरोप*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर। शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने रसूखदार ससुराल पक्ष पर मानसिक, शारीरिक और कथित तांत्रिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*आधी रात को जबरन ‘तांत्रिक पूजा’ का आरोप*
पीड़िता का कहना है कि शादी के महज दो दिन बाद ही ससुराल में उसके साथ अमानवीय व्यवहार शुरू हो गया था। आरोप है कि आधी रात को उसे जबरन ‘तांत्रिक पूजा’ में बैठाया जाता था। इस दौरान कथित रूप से उसे निर्वस्त्र कर उसके शरीर पर राख लगाई जाती थी। युवती का दावा है कि यह प्रक्रिया एक बार नहीं, बल्कि हर महीने दोहराई जाती रही।
*महीनों तक सहती रही प्रताड़ना*
युवती ने बताया कि सामाजिक बदनामी और भय के कारण उसने लंबे समय तक इस उत्पीड़न को सहन किया। लेकिन जब हालात असहनीय हो गए, तो वह मायके लौट आई। परिजनों ने सुलह का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया।
*पुलिस में शिकायत, जांच शुरू*
आखिरकार पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
*चर्चा में मामला, जांच के बाद होगा खुलासा*
चूंकि आरोप एक प्रभावशाली परिवार पर लगे हैं, इसलिए यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की




