*आर.टी.ओ अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश*
*आयुक्त कानपुर मंडल की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न.*
*बैठक में सदस्य ज़िला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र आर आर सोनी, सचिव संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह व आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे.*
*बैठक में कैरेज बाई रोड एक्ट 2007 के अंतर्गत कॉमन कैरियर के तहत एक नए पंजीकरण व 7 नवीनीकरण के आवेदन पर निर्णय लिया गया.*
*केंद्रीय मोटर यान अधिनियम 1988 की धारा 84 में समस्त प्रकार की शर्तों के उलंघन की दशा में 9 परमिट निरस्त किए गए.*
*परमिट पर उच्च मॉडल का वाहन प्रष्ठांकन करने के लिए विलंब से प्राप्त 2 आवेदन पत्र पर निर्णय लिया गया.*
*कानपुर महानगर बस सेवा मार्ग संख्या 16 कंपनी बाग से सजारी के मार्ग को कंपनी बाग से गंगा बैराज तक मार्ग वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया.*
*उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड कानपुर द्वारा प्रस्तावित नए मार्गों के सृजन के संबंध निर्णय लिया गया.*
*इसके अलावा अन्य कई विषयों पर भी वार्ता के उपरांत निर्णय लिए गए.*
*आरटीओ प्रशासन राकेंद्र कुमार सिंह संभागीय परिवहन प्राधिकरण के हर निर्णय का पालन कराने के लिए संकल्पबद्ध.*
डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी




