💁🏻♂️*29 मार्च, रविवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *1 अप्रैल से महंगा होगा सफर, टोल दरों में बढ़ोत्तरी*, एनुअल पास भी होगा महंगा, टोल प्लाजा अब पूरी तरह से होंगे कैशलेस
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे आज मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 35.1 और रात को 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@38.4, राजसमंद@35
🔸 उदयपुर में *जलापूर्ति बाधित रहेगी*, न्यू भूपालपुरा, केशवनगर, प्रेम नगर, कालका माता, खेमपुरा, बोहरा गणेश जी प्रताप नगर एवं यूआईटी कॉलोनी की आज की जलापूर्ति को गया है एक दिन आगे बढ़ाया
🔸 उदयपुर के टीडी के पास गिर्वा ब्लॉक के खजूरी गांव में बकरिया चराकर घर लौट रहे *पिता-पुत्र पर तेंदुए का हमला*, दोनो घायल उदयपुर रेफर
🔸 बांसवाड़ा के रतलाम रोड पर बोरवट गांव के पास *तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत*, हेलमेट ने बचाई चालक की जान
🔸 *इंडोनेशिया ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध*, ऐसा करने वाला पहला दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश बना
🔸 रेमंड के पूर्व चेयरमैन *विजयपत सिंघानिया का निधन*, 87 वर्ष के थे
🔸 दिल्ली: *सम्राट होटल में बने क्लब में फाल्स सीलिंग गिरी*, तीन लोग घायल
🔸 मुंबई: अपहरण और *लूट के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार*
🔸 *अपने ही घर में घिरे ट्रंप*, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका के 50 शहरों में प्रदर्शन, ‘नो किंग्स’ रैलियां निकाली गईं
🔸 दक्षिणी लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक, *युद्ध कवर कर रहे तीन पत्रकारों की मौत*
🔸 *ईरान में जमीनी जंग की तैयारी*! अमेरिका सेंट्रल कमांड का दावा, करीब 3,500 सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे, ईरान की धमकी सैनिकों को भेजेंगे ताबूत में
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: अहमदाबाद से गोवा मस्ती करने आया टूरिस्ट, जिसने होटल के एक स्टाफ को गाड़ी साफ करने के लिए पैसे और टिप थमाई, स्टाफ ने सोचा “जब सामने पूरा है समंदर, तो क्या जाए वॉशिंग सेंटर के अंदर”, गाड़ी को सीधे बीच पर दिया उतार, बाल्टी-मग लेकर खारे पानी से शुरू की ‘नेचुरल वॉश’, जैसे ही सफाई की चालू, वैसे ही हाई टाइड ने मारी एंट्री, देखते ही देखते गाड़ी रेत में गई धंस, पानी में गया स्टाफ फंस, वीडियो हुआ वायरल, आई क्रेन, JCB और आखिर में पुलिस, जिन्होंने गुजराती पर्यटक के ट्रिप को बना दिया पूरा ‘पैकेज टूर’: पहले समुद्र की धुलाई, फिर जेब की सफाई, और अंत में कानून की कड़ाई—मस्ती करने आए थे साहब, पर ले गए यादें गीली-गीली, जेबें खाली-खाली और सबक भारी-भारी
🔸 छात्रों को ट्रैकसूट-ब्लेजर दिए बिना ही उठा लिए पैसे, राजस्थान *विद्यापीठ यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर गिरफ्तार*, अकाउंट्स विभाग को चकमा देकर जमकर की मनमानी
🔹 *आईपीएल 2026*: CSK को बड़ा झटका – *धोनी चोटिल, शुरुआती दो हफ्ते बाहर*, पहले मैच में बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया




