समाचार प्रभात | –️
️प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम एशिया संघर्ष पर आज शाम मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।
️चुनाव आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की।
️विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों, शांतिरक्षा अभियानों को सुव्यवस्थित करने और मानवीय सहायता आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।
️राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेन्द्र शाह आज नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
️आर्थिक सहयोग और विकास संगठन ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जी.डी.पी. विकास दर 7.6% और 2026-27 में 6.1% रहने का अनुमान लगाया।
️फुटबॉल में, भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
====================================




