*📰 अलविदा जुमा पर गूंजी फिलिस्तीन के समर्थन की आवाज, जुल्म के खिलाफ एकजुटता का आह्वान*
*डिस्ट्रिक हेड: राहुल द्विवेदी*
कानपुर। अलविदा जुमा के मौके पर कानपुर स्थित मस्जिद बैत-उल-सलात में फिलिस्तीन के समर्थन में ‘यौम-ए-कुद्स’ के तहत एक विशाल जलसे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर फिलिस्तीन के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की।
जलसे को संबोधित करते हुए उलेमा-ए-किराम ने कहा कि इंसान की ज़िंदगी फ़ानी है और उसे हिदायत के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने मौजूदा हालात में फिलिस्तीन के लोगों पर हो रहे जुल्म की कड़ी निंदा करते हुए बैतुल मुकद्दस की आजादी के लिए दुआ की।
उलेमाओं ने कहा कि जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना हर इंसाफ पसंद इंसान की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी भी की गई, जबकि हिंदुस्तान और ईरान के समर्थन में एकजुटता का इजहार किया गया।
इस अवसर पर फिलिस्तीन की आजादी और अमन-चैन के लिए विशेष दुआएं की गईं। कार्यक्रम में हाजी कबीर जैदी, हाजी क़मर आबिदी, ताजदार हुसैन, शौएब जैदी, मोसाम जैदी, मुजिबुल हसन रिजवी, डॉ. ज़ुल्फिकार अली रिजवी व डॉ. अयाज़ हैदर रिजवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद




