*जुम्मे की नमाज को लेकर बाबूपुरवा में पुलिस अलर्ट, DCP दक्षिण ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर। जुम्मे की नमाज के मद्देनजर थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना बाबूपुरवा में सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी निरीक्षक के साथ भारी पुलिस बल के साथ ईदगाह स्थित मस्जिद का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया। अधिकारियों ने क्षेत्र के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों का भी भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार ड्यूटी और पिकेट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी ईद पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की बात कही गई।
इस दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर सभी से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
👉 कुल मिलाकर, पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।




