*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*===============================*
*1* रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा, सरकार ने लोगों से की अफवाहों से बचने की अपील
*2* किसी भी खुदरा आउटलेट या डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर गैस की कोई कमी नहीं है और घरेलू पीएनजी और परिवहन सीएनजी उपभोक्ताओं को 100% आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि होर्मुज में फिलहाल 22 जहाज और 600 से अधिक नाविक विभिन्न जहाजों पर फंसे हैं। वे सभी फिलहाल सुरक्षित हैं।
*3* राज्यसभा सांसद एचडी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार की पीएम मोदी ने खास तौर पर सराहना की और उन्हें ऐसे स्तंभ बताया जिन्होंने अपने जीवन का आधे से अधिक समय संसदीय कार्यवाहियों में बिताया, बता दें आज 59 राज्यसभा सांसद की विदाई हुई
*4* खरगे ने कहा, मैं देवगौड़ा को बहुत दिन से,54 सालों से जानता हूं, उनके साथ ही मैं काम किया, लेकिन क्या मुझे मालूम नहीं,वह तो प्रेम हमारे साथ किया, लेकिन शादी मोदी साहब के साथ कर लिए, ये हाल ही में हुए,तो आप कैसे माने थे मुझे मालूम नहीं, उनकी इस टिप्पणी के बाद ससद में जमकर ठहाके लगे,और पीएम मोदी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए
*5* पश्चिम एशिया में तनाव के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा भारतीय झंडे वाला ‘जग लाडकी’ जहाज, UAE से आया कच्चा तेल
*6* ‘टपोरी की तरह संसद आते हैं, ऐ, तू-तड़ाक बात करते हैं, अपनी बहन से सीखें’, आचरण पर कंगना ने राहुल गांधी पर बोला हमला
*7* इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान घर जला, 8 मौतें, 4 घायल; डिजिटल लॉक नहीं खुले, लोग अंदर फंसे रह गए; पीएम-सीएम ने जताया दुख
*8* दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें, इनमें 3 लड़कियां; दमकल ने 10 लोगों का रेक्स्यू किया, दो ने छलांग लगाकर जान बचाई
*9* फ्लाइट में 60% सीटों पर एडिशनल चार्ज खत्म, सरकार का आदेश- घरेलू उड़ानों में एक ही PNR वाले यात्रियों को एक साथ सीट देनी होंगी
*10* राजस्थान में तेल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी, नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, हेल्पर ने कूदकर जान बचाई
*11* असम कांग्रेस के प्रद्युत बोरदोलोई ने BJP जॉइन की, कहा- अपमानित महसूस कर रहा था; कल कांग्रेस से निकले,आज बीजेपी में आए,EC ने बंगाल में 13 IAS अफसरों का तबादला किया
*12* बारामती विमान हादसे को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है। विधायक रोहित पवार की अपील पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें हादसे से जुड़े कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं, जैसे विमान की सुरक्षा, पायलट बदलाव, तकनीकी गड़बड़ी और लैंडिंग के फैसले
*13* ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका- ED रेड के दौरान आपने जो किया, वह गलत था
*14* पाकिस्तान को सस्ता तेल देने को तैयार रूस, बोला- वो खुद बात करे; PAK के पास सिर्फ 11 दिन का ऑयल रिजर्व
*15* वेनेजुएला-ईरान के बाद क्यूबा पर हमला कर सकता है अमेरिका, ट्रम्प बोले- क्यूबा को हासिल करके रहूंगा; 65 साल से दोनों देशों के संबंध खराब
*16* रिपोर्ट- इजराइल का ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर पर हमला, साइबर हमलों के जिम्मेदार, अमेरिका ने बैन लगाया था; कल सिक्योरिटी चीफ मारे गए थे
*17* क्या नेताओं की मौत से कमजोर हुआ ईरान?: इस्राइल को अराघची की दो टूक, कहा- व्यवस्था पर कोई असर नहीं, ताकत बरकरार
*18* यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में बारिश का अलर्ट, कर्नाटक के धारवाड़ में ओले गिरे, कालघाटगी बना मिनी कश्मीर; मेघालय में तूफान, 1028 घरों को नुकसान
*19* सेंसेक्स में 633 अंक चढ़कर 76,704 पर बंद, निफ्टी में भी 197 अंक की तेजी, 23,778 पर आया; IT और रियल्टी शेयर्स में खरीदारी
*===============================*




