*फायर ब्रिगेड अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश*
*तेज रफ़्तार टूरिस्ट बस घुसी खड़े डंपर में.*
*एक यात्री की मौत। 15 घायल। 5 की स्थित गंभीर.*
*कानपुर में इटावा हाई वे पर आज सुबह हुई भीषण दुर्घटना.*
*सूचना को अमल में लाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के दिशा निर्देश पर पनकी फायर स्टेशन से गाड़ी नंबर 2463 हुई रवाना.*
*देखा तो बस में यात्री घायल अवस्था में फंसे हुए थे। सीएफओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया.*
*मौके की गंभीरता को देखते हुए फ़ज़लगंज फायर स्टेशन से रेस्क्यू एंबुलेंस 3713 भी पहुंची घटना स्थल पर.*
*फायर कर्मियों द्वारा बस का शीशा तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला गया.*
*बस में कुल 57 यात्री सवार थे। बस नासिक से चल कर अयोध्या होते हुए नेपाल जा रही थी.*
*सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया, 15 यात्री घायल हुए हैं। 5 गंभीर रूप से घायल हैं। और एक यात्री की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है.*
*घटना स्थल पर सीएफओ दीपक शर्मा स्वयं मौजूद रहे.*
*सीएफओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में किए गए अथक प्रयास से कई यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। जिससे उन्हें नई ज़िंदगी मिली.*
*पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर रहे मौजूद.*
डिस्ट्रिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




