कानपुर: गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह पर पुलिस पहुंची मौके पर, लाइन लगवाकर कराया वितर।
डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और वितरण में अनियमितता की अफवाहों के बीच पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। थाना नजीराबाद क्षेत्र के अंतर्गत जेके मंदिर चौकी क्षेत्र में सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं को नियमानुसार लाइन में लगवाकर गैस सिलेंडर का वितरण सुचारु रूप से कराया गया। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया, जहां कहीं भी गैस की कमी या अव्यवस्था जैसी कोई स्थिति नहीं पाई गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी अफवाहें फैलाएं। यदि किसी उपभोक्ता को गैस वितरण को लेकर कोई समस्या होती है तो संबंधित गैस एजेंसी या प्रशासन से संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त करें।
साथ ही उपभोक्ताओं को बताया गया है कि यदि किसी गैस एजेंसी या डीलर द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी या असुविधा की जाती है, तो वे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर:
• भारत गैस (Bharat Gas): 1800-22-4344
• इंडेन गैस (Indane Gas): 1800-2333-555
• एचपी गैस (HP Gas): 1800-2333-555
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है और आवश्यक होने पर कार्रवाई की जाएगी।