💁🏻♂️*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
*09- मार्च – सोमवार*
*भारत टी-20 में तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया: लगातार 2 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम, पहली बार होम टीम ने टाइटल जीता*
*ईरान के नए सुप्रीम लीडर के नाम पर सहमति, इजराइल बोला- खामेनेई के हर उत्तराधिकारी को निशाना बनाएंगे*
*खामेनेई के बेटे मुजतबा बने नए सुप्रीम लीडर, दो हफ्ते पहले पिता की मौत हुई थी; ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें*
*अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच तेल की कीमतों में भारी उछाल, प्रति बैरल 100 डॉलर के पार*
*ईरान इजराइल युद्ध विदेशी बाजारों की आज भी हालत खस्ता, भारतीय बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में भी आज बड़ी गिरावट संभावना*
*1* ईरान जंग का 10वां दिन, 1700 से ज्यादा मौतें, तेहरान में काली बारिश, लेबनान में लोग सड़कों पर; कई तस्वीरों में सामने आई तबाही
*2* ईरान में इजराइली हमलों के बाद काली बारिश हुई, तेल रिसाव से आग की नदी जैसे हालात; लेबनान में बच्चों-महिलाओं ने सड़कों पर रात गुजारी
*3* बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा-वोटिंग संभव, विपक्ष का आरोप- बिरला भेदभाव करते हैं
*4* राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी, ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान; एक दिन अहंकार सब बर्बाद कर देता है
*5* पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में तीन करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर लखपति दीदी बनाने का जो लक्ष्य रखा था, वह पूरा हो चुका है और अब इस योजना के तहत तीन करोड़ और महिलाओं को जोड़ा जाएगा।
*6* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सबका साथ, सबका विकास विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, आयुष और पर्यटन जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी। वेबिनार का उद्देश्य बजट में घोषित योजनाओं को लागू करने के लिए सरकार, उद्योग और विशेषज्ञों के बीच सहयोग बढ़ाना है
*7* मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बताया ट्रंप का गुलाम, एपस्टीन फाइल का जिक्र कर सरकार को घेरा
*8* मिडिल ईस्ट तनाव पर संसद में घमासान के आसार, विदेश मंत्री आज दोनों सदनों में देंगे बयान
*9* भारत के T-20 वर्ल्डकप जीतने पर मंत्री और कांग्रेस-विधायक झूमे, राजस्थान में जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी; शादी में मेहमानों ने बड़ी स्क्रीन पर देखा मैच
*10* राजस्थान में प्रदूषण से 3 साल घट रही जिंदगी, दिमाग तक पहुंच रहे बारीक कण, सालभर में 20 दिन ही मिल रही शुद्ध हवा
*11* विदेशी निवेशकों ने 4-दिन में भारतीय-बाजार से ₹21,000 करोड़ निकाले, ईरान-इजराइल जंग से सेंटीमेंट बिगड़ा; कच्चा तेल 92 डॉलर के पार; रुपया ऑल-टाइम-लो पर
*12* ‘बंगाल को टारगेट किया जा रहा’, राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
*13* गर्मी के तेवर हुए तीखे, पहाड़ो पर छाई धूप; राजस्थान में पारा 40°C के पार, MP में 39°C पहुंचा; दिल्ली में भी तापमान 35°C के पार दर्ज
*14* BRICS के लिए चीन बना रहा प्लान, 2026 के अध्यक्ष भारत से कर डाली समर्थन की मांग
*15* ‘अंतरराष्ट्रीय कानून अब खत्म…’, ईरान-US जंग से भड़का रूस, बुलाई P-5 देशों की बैठक
*16* कप्तान सूर्या वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचे, देशभर में जश्न, आतिशबाजी के साथ लोग नाचे; तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे।




