*TOP 17 BREAKING NEWS*
💁🏻♂️*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*03/03/2026*
*1.* 4-5 हफ्ते चल सकती जंग, ईरान में बड़े स्तर पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में सेना, ट्रंप बोले-अभी सबसे बड़ा हमला बाकी।
*2.* राहत! मिडिल ईस्ट में संकट: भारत में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, सरकार की संतुलित नीति से कीमतें रहेंगी स्थिर।
*3.* SIR: ‘विचाराधीन’ की सूची में मुख्य सचिव नन्दिनी चक्रवर्ती, TMC सांसद कल्याण बनर्जी के पुत्र-पुत्री का नाम भी; वर्धमान के मेमारी में माईक्रो ऑब्जर्वर का नाम ‘डिलिटेड’।
*4.* SIR: कई ‘लंबित’ नामों के लिए ERO/AERO को दोषी ठहराने पर WBCS ऑफीसर संगठन का चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए पोस्ट, EC ने लक्ष्मणरेखा की दिलाई याद।
*5.* युवा साथी’ प्रकल्प के आवेदनकर्ताओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर 6292248888 जारी, सुबह 10-शाम 5 बजे तक कर सकेंगे व्हाट्सअप भी, मिलेगी अपडेट जानकारी।
*6.* नेताजी इण्डोर स्टेडियम में होली कार्यक्रम में पहुंची CM ममता ने खेला डांडिया, भांगड़े पर ड्रम की ताल के साथ किया डांस।
*7.* आज होलीः कोलकाता में 398 जगहों पर पुलिस पिकेटिंग, खन्ना मोड़, पार्क सर्कस 7 प्वाईन्ट, श्यामबाजार सहित 86 स्थानों पर 6-6 पुलिस कर्मियों का विशेष पिकेट, 312 जगहों पर 3-3 पुलिस कर्मी, सबसे ज्यादा पोर्ट इलाके में 72 पिकेट।
*8.* SIR: ‘लंबित’ सूची में नाम आने पर देश निकाले का डर! दावा-मालदा में आतंकित महिला ने जहर खाकर दी जान।
*9.* गोलपार्क ताण्डवः अलीपुर कोर्ट से मुख्य अभियुक्त सोना पप्पू की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज।
*10.* राजस्थानः उदयपुर में 275 करोड़ की पकड़ी गई अफीम, 170 एकड़ जमीन पर हो रही थी खेती।
*11.* राजस्थानः लॉरेंस बिश्नोई गैंग-रोहित गोदारा गैंग सहित अन्य गिरोहों से जुड़े 214 फरार-वांछित बदमाश 19 जिलों से अरेस्ट।
*12.* दुबई में ईरानी मिसाइल के मलबे से टकराने वाली अशोक लेलैंड बस में न आग लगी न धमाका हुआ, भारतीय इंजीनियरिंग की मजबूती ने किया हैरान।
*13.* युद्धः अबू धाबी से दिल्ली पहुंची एतिहाद की पहली फ्लाइट, 310 यात्रियों ने ली राहत की सांस।
*14.* सांवलिया जी भंडार खुला, पहले दिन 10.65 करोड़ की गिनती, ग्रहण-महोत्सव के कारण अब दो दिन बाद होगी गिनती; पिछली बार निकले थे 35 करोड़।
*15.* भारत एक और युद्ध की तैयारी में’, PAK राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बड़ा दावा।
*16.* खराब प्रदर्शन पर पाकिस्तान की वर्ल्डकप टीम के खिलाड़ियों पर 50-50 लाख जुर्माना, नाराज PCB बोला- हारने की सजा मिलनी चाहिए।
*17.* पाकिस्तान के शेयर बाजार में भूचाल, सूचकांक 16000 अंक गिरा।




