💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- कैंपवेल रोड पर शराबी युवक का हंगामा, व्यापारी को ब्लेड मारकर किया घायल, राहगीरों को ईंट पत्थर लेकर दौड़ाया, शराबी युवक ने अपनी भी गर्दन काटी, पुलिस ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल, लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ- गोमतीनगर में ताज होटल के पास हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया
➡प्रयागराज- पश्चिम एशिया में युद्ध को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रयागराज जिला प्रशासन की लोगों से अपील, जो लोग पश्चिम एशिया में रह रहे जानकारी दें, कार्यरत हैं या यात्रा पर गए हैं जानकारी दें, वहां फंसे लोगों का विवरण उपलब्ध कराएं, हाल ही में लौटे लोगों का विवरण उपलब्ध कराएं, डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर अपील जारी
➡बदायूं- 5 घंटे के भीतर 4 लोगों की सड़क हादसों में मौत, बिल्सी सर्किल में 4 लोगों की सड़क हादसों में मौत, उघेती, इस्लामनगर में 4 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
➡गोरखपुर- सीएम योगी गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन, आज दौरे के दूसरे दिन करेंगे पूजा अर्चना, सुबह CM योगी लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम
➡सोनभद्र- दो किन्नरों के बीच जमकर हुई मारपीट, दोनों में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, एरिया बंटवारे को लेकर चले लात घूंसे, पुलिस ने एक किन्नर को हिरासत में लिया, अनपरा क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो
➡झांसी- पुलिस ने 50 किलो गांजा किया बरामद, 25 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है, दो अंतर्राज्यीय तस्कर को भी किया अरेस्ट, बबीना टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तारी
➡ललितपुर- युवक ने फुटओवर ब्रिज से लगाई छलांग, ओएचई लाइन से टकराकर पटरी पर गिरा, RPF – GRP पुलिस ने घायाल को अस्पताल भेजा, ललितपुर रेलवे स्टेशन का मामला




