*संभऱ खेड़ा के गांधी चबूतरे पर गणतंत्र दिवस,ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ निष्ठा व्यक्त*
उन्नाव के ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के संभऱ खेड़ा गांव स्थित गांधी चबूतरा पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तिरंगा फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में कुंवर बहादुर और ग्राम प्रधान ननंहकऊ साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पंचायत सदस्यों में सज्जन सिंह चौहान, गया चरण साहू, रामविलास सैनी, भगौती प्रसाद वर्मा, शिव प्रकाश यादव, विकास चौहान, देव राज चौहान और सुरेश चंद्र मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
छोटे लाल शास्त्री और सुमन गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी गांधी चबूतरे पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन संविधान की शक्ति और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




