गणतंत्र_दिवस की शुभकामनाएँ
77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण कार्यालय में हुआ भव्य ध्वजारोहण, DCP दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने दिलाई संविधान की शपथ

डिस्ट्रिक हेड। राहुल द्विवेदी
कानपुर।देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण कार्यालय परिसर में गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण के बीच ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगा फहराते ही कार्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो उठा।
ध्वजारोहण के उपरांत पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं देश सेवा की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने कानून के शासन को सुदृढ़ करने, जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है और पुलिस बल की जिम्मेदारी है कि वह संविधान की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए समाज में शांति, सुरक्षा और विश्वास बनाए रखे। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों के प्रति सजग, संवेदनशील और समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम पूरे समय गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्य भावना का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। समारोह ने उपस्थित सभी कर्मियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।
अंत में सभी ने अपने संविधान, अपने देश और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।
जय हिंद!
वंदे मातरम्! 🇮🇳




