*कानपुर में ज़मीन विवाद में सनसनीखेज़ हत्या! कानपुर पुलिस ने किया खुलासा*
*2.40 करोड़ की जमीन के विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। पान मसाला फैक्ट्री कर्मचारी विपिन उर्फ गुड्डू (32) की बेरहमी से हत्या कर दी गई*।
*बुधवार सुबह पांडू नदी के पास खाली प्लॉट में बंधे हाथों और चेहरे पर बोरी डालकर पत्थर से दबाई गई लाश मिली। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था*।
*तभी मामले में जांच शुरू हुई और कानपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से हत्यारे धरदबोचे गए*
*सूचना पर डीसीपी साउथ, एसीपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। जांच में सामने आया कि जमीन विवाद में दो सगे भाइयों ने हत्या की साजिश रची*।
*पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया*।
*परिवार के अनुसार मृतक के पिता गंगा प्रसाद की जमीन पर लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपी लगातार धमकाते थे*।
*फिलहाल क्षेत्रीय पुलिस ने दोनों भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में पूछताछ शुरू कर दी है*।
*इस कांड से घटना क्षेत्र में दहशत फैल गई है*।
डिस्टिक हेड




