आईएसओपीएआरबी ने ‘सीवियर एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन’ पर आयोजित की वैज्ञानिक गोष्ठी
कानपुर। ‘कानपुर सोसाइटी ऑफ पेरिनैटोलॉजी एंड रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी कानपुर द्वारा सीवियर एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन” विषय पर एक दिवसीय वैज्ञानिक गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में शहर के कई वरिष्ठ डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार महिलाओं में कुल मिलाकर 73% एनीमिया का प्रभाव है। इनमें किशोरावस्था में 53% तथा गर्भवती महिलाओं में 65% एनीमिया पाया । गोष्ठी के प्रथम वैज्ञानिक सत्र में डॉ. मनीषा अग्रवाल ने “ओवरव्यू ऑफ एनीमिया एंड फोकस ऑफ सीवियर एनीमिया” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने एनीमिया के मुख्य कारणों, इसके बढ़ते प्रभाव, समय पर पहचान, आधुनिक जांच पद्धतियों तथा गंभीर एनीमिया के प्रभावी प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
द्वितीय सत्र में डॉ. प्रियंका वर्मा ने “ब्लड ट्रांसफ्यूजन प्रोटोकॉल” विषय पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से रक्ताधान (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) की प्रक्रिया, ध्यान रखने योग्य सावधानियों, सही मरीज के चयन और रक्त की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डॉक्टरों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए और एनीमिया तथा ब्लड ट्रांसफ्यूजन से जुड़ी नवीनतम चिकित्सा जानकारियों को साझा किया गया। गोष्ठी का संचालन डॉ. डॉ. किरण सिन्हा व डॉ. राशि मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षिका डॉ. मीरा अग्निहोत्री, अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा, सचिव डॉ. किरण सिन्हा, डॉ. कमल धवन, डॉ. किरण पांडे, डॉ. संगीता आर्य, डॉ. रेशमा निगम, डॉ. रीना मट्टू, डॉ. शीला शर्मा, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. कंचन शर्मा सहित संस्था के लगभग 80 डॉक्टर उपस्थित रहे।
आईएसओपीएआरबी ने ‘सीवियर एनीमिया एवं ब्लड ट्रांसफ्यूजन’ पर आयोजित की वैज्ञानिक गोष्ठी कानपुर।
Leave a comment
Leave a comment




