कानपुर
*दहेज लोभियों की हैवानियत! बंद कर ढाई लाख वसूले, शादी के दिन बारात रोक दी,,लड़की पक्ष की इज़्ज़त से किया बड़ा खिलवाड़*।
*25/11/2025 को थी शादी, शादी के दिन लड़की पक्ष के साथ किया धोखा*।
*कानपुर विजय नगर निवासी महेंद्र वर्मा की बेटी के साथ दहेज लोभियों ने एक बड़ा धोखा कर दिया। कन्नौज छिबरामऊ के कुंवरपुर बनवारी निवासी आदित्य कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार शादी तय होने के बाद लड़की से बात करता रहा और उसकी मौसी के घर पर मुलाक़ात भी की,लेकिन असली मंशा दहेज़ निकली*।
*तिलक में लड़के पक्ष वालो ने मोटरसाइकिल, सोने की चेन व अंगूठी भी ले ली*
*लेकिन शादी से पहले लड़की पक्ष को छिबरामऊ बुलाकर ढाई लाख रुपये भी बंदी कर जबरन वसूले*
*शादी वाले दिन एक कार की नई मांग,कार न मिलने पर बारात लाने से किया था इंकार*
*कानपुर काकादेव थाना क्षेत्र शास्त्री नगर स्थित के.एस. पैलेस गेस्ट हाउस में तैयारियां पूरी थीं, महफ़िल सजी थी लेकिन बारात देर रात तक नहीं आई। देर शाम तक बारात न आने पर मजबूर होकर लड़की पक्ष ने छिबरामऊ थाने में गुहार लगाई, पर शादी टूट गई*।
*लड़की पक्ष अब कानपुर के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों से न्याय की मांग कर रहा है*।
*घटना दहेज प्रथा की क्रूरता और बेटियों की भावनाओं से खिलवाड़ की बड़ी मिसाल बन गई है।
डिस्टिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




