जालौन: दिव्यांगजन सेवा पखवाड़ा – 98 दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

ब्यूरो चीफ़ जालौन : शैलेन्द्र सिंह तोमर
उरई (जालौन) 27 सितम्बर 2025 सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जनपद के समस्त विकास खण्डों में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने विशेष शिविर का आयोजन किया। डकोर, कदौरा, महेवा तथा उरई के नगरीय क्षेत्र के चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 98 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया। इसमें 50 ट्राईसाइकिलें, 03 व्हील चेयर, 05 वाकिंग स्टिक, 05 स्मार्ट केन, 15 जोड़ी वैशाखी और 20 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर एवं कैलीपर लगवाए गए।
कार्यक्रम में मा० जिला पंचायत अध्यक्ष, मा० विधायक सदर, जिला उपाध्यक्ष भा०ज०पा०, जिला पंचायत सदस्य, जिला महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, सिटी मजिस्ट्रेट एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी जालौन उपस्थित रहे। सभी दिव्यांगजनों का स्वागत फूलमाला से किया गया और उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन सुधांशु शुक्ला, प्रोजेक्ट ऑफिसर, ए०आइ०सी०बी० दिल्ली ने किया। कार्यालय स्तर पर शैलेश कुमार गुप्ता (पटल सहायक), राकेश कुमार (कम्प्यूटर ऑपरेटर) एवं प्रमोद कुमार, धीरज कुमार भी उपस्थित रहे।
यह कदम दिव्यांगजनों को समाज में सशक्त बनाने और उनकी जीवन गुणवत्ता सुधारने की दिशा में जनपद जालौन की ठोस पहल साबित हुआ।




