अपर जिला अधिकारी की सक्रियता से लकड़ी माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
– बुधवार की रात 1 बजे जौल्हूपुर मोड़ पर लकड़ी से लदा ट्रक (UP-81 CT 0467) पकड़ा गया
✍️ ब्यूरो चीफ़ जालौन : शैलेन्द्र सिंह तोमर
कालपी। बुधवार की रात लगभग 1 बजे अपर जिला अधिकारी की सक्रियता और कालपी प्रशासन की सतर्कता के चलते जौल्हूपुर मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक (गाड़ी संख्या UP-81 CT 0467) पकड़ा गया।
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन को काफी समय से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते प्रशासन ने गुप्त निगरानी रखते हुए यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी।
प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने कालपी प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि यह कदम अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में मील का पत्थर साबित होगा।
बताया जा रहा है कि यह लकड़ी माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई के बाद लकड़ी माफियाओं में प्रशासन का भय स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।




