कानपुर:उत्तर प्रदेश*
कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन के बिधनू थाना क्षेत्र में मुंडन संस्कार के लिए जा रही लोडर वाहन सामने से आ रहे रोड रोलर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में एक बैंड कर्मी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार का खुशियों भरा माहौल मातम में ..!!*
बिटिया इक्षा के मुंडन संस्कार में परिवार ने मझावन स्थित मंदिर जाने की तैयारी की थी। इसके लिए चालक निखिल ने एक लोडर गाड़ी का इंतजाम किया। लोडर में अमरनाथ के परिजन समेत करीब एक दर्जन लोग सवार थे। इनमें से चार लोग बैंड पार्टी के सदस्य थे, जिन्हें समारोह में बजाने के लिए बुलाया गया था।लेकिन रमईपुर में हुआ वीभत्स हादसा..!!*
उक्त घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने लोडर चालक निखिल को हिरासत में ले लिया है।थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दुर्घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या रोड रोलर की वजह से।
डिस्टिक हेड राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




