*उन्नाव में सड़क हादसे में तीन की मौत, टायर बदलते समय हादसा, खड़े ट्रक में ट्रेलर ने मारी टक्कर*
टाइम्स एंड स्पेस
अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र से मंगलवार की सुबह करीब 5: 30 एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक का टायर बदलते समय हुआ। जिसमें ट्रक चालक, परिचालक और ट्रेलर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने तीन को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 5 बजे मछलियों से भरा ट्रक जो गुजरात से असम की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुजरते समय अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटने पर ट्रक के चालक देवानंद (40 वर्ष) ने ट्रक को किनारे लगाया और अपने परिचालक अजय के साथ टायर बदलने के उतरे। इसके बाद अन्य वाहनों से बचाव के लिए सही टायर को रख टॉर्च की मदद से टायर बदलने लगे। इसी दौरान पत्थर के पाउडर से भरा ट्रेलर जो की मोरबी से सीतापुर की तरफ जा रहा था। इस तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे ट्रक का टायर बदल रहे देवानंद और अजय को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गया।




