1. राष्ट्रपति ने पटना HC के चीफ जस्टिस विपुल पंचोली और बॉम्बे HC के चीफ जस्टिस आलोक अराधे को सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त किया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की संख्या पूरी होकर 34 हो गई।
2. दुबई में इस साल जून तक सबसे ज्यादा 9,038 भारतीय कंपनियां रजिस्टर्ड हुईं। यह पिछले साल से 14.9% अधिक हैं। दूसरे नंबर पर 4,281 कंपनियों के साथ पाकिस्तान रहा।
3. भारत की 17 वर्षीय वेटलिफ्टर कोयल बार ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में युवा और जूनियर दोनों खिताब जीते। उन्होंने महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में 192 किग्रा (85+107) वजन उठाकर दो नए विश्व रिकॉर्ड बनाए।
4. दक्षिण कोरिया ने मार्च 2026 से स्कूल में मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस पर बैन लगाया है। फैसला छात्रों में सोशल मीडिया कीलत और पढ़ाई पर पड़ रहे असर को देखते हुए लिया गया है। X
5. केंद्रीय कैबिनेट ने अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत की आधिकारिक बोली को मंजूरी दी। इससे भारत की खेल, पर्यटन और रोजगार में स्थिति मजबूत होगी।
6. हिमाचल में देश का पहला सरकारी समर्थन वाला बायोचार प्रोग्राम शुरू होगा। बायोचार कचरे से बनने वाला एक प्रकार का ईंधन है, जिसका उपयोग कृषि, स्वास्थ्य और उद्योगों में किया जाता है।
7. भारत और अफ्रीका का व्यापार 2024-25 में 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा। यह 2019-20 के 56 अरब डॉलर से लगभग दोगुना है। भारत अब अफ्रीका में टॉप-5 निवेशकों में शामिल हो गया है।
8. भारत 700 से ज्यादा सैनिकों को ब्राइट स्टार 2025 अभ्यास में भेजेगा। यह अभ्यास 28 अगस्त से 10 सितंबर तक मिस्र में होगा। इसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त भागीदारी होगी।
9. पीएम स्वनिधि योजना को 2030 तक बढ़ाया गया है। इसके तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ज्यादा लोन ट्रेंच और UPI-लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे। योजना से 1.15 करोड़ वेंडर्स को फायदा होगा।
10. भारत में पहली बार पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन, कॉरपोरेट टैक्स से ज्यादा हुआ। यह बदलाव डिजिटलीकरण, फॉर्मलाइजेशन और टैक्स कंप्लायंस बढ़ने की वजह से हुआ है।




