दोपहर 02.00 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡देहरादून-मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, 29-30 जून के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली में अलर्ट, देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले भी अलर्ट
➡मेरठ-पंचायत में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मारपीट, समझौता नहीं होने पर की गई हथियारों से फायरिंग, दुकान के विवाद में समझौते के लिये बैठी थी पंचायत, 6 से अधिक लोगों पर फायरिंग मारपीट का आरोप, दूसरे पक्ष पर जबरन दुकान नाम कराने का आरोप, फायरिंग मारपीट की घटना में तीन लोग घायल, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के भोपाल सिंह कोठी की घटना
➡देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपलब्धि, CM के रूप में 3 साल 358 दिन का कार्यकाल, भाजपा में अबतक का सबसे लंबा CM कार्यकाल, त्रिवेंद्र सिंह रावत 3 साल 357 दिन CM रहे थे, ND तिवारी के बाद धामी का सबसे लंबा कार्यकाल
➡महोबा-ऑनलाइन PUBG गेम बना इश्क का पुल, पत्नी बोली पति को 55 टुकड़ों में काट दूंगी, यूपी के महोबा में चौंकाने वाला मामला, PUBG खेलते-खेलते पंजाब निवासी युवक से प्यार, पति को शक हुआ तो घर में मचा बवाल, पत्नी ने अपने पति को दी खौफनाक धमकी, तुम्हारे 55 टुकड़े कर ड्रम में भर दूंगी – पत्नी, धमकी देने के बाद महिला प्रेमी के साथ फरार, शहर कोतवाली के भटीपुरा मोहल्ले का मामला
➡देहरादून-सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना, अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें, PCS परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षार्थियों से अपील, समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करें
➡चित्रकूट -बन रही इंटरलॉकिंग रोड की एजिंग वाल टूटी, घटिया बालू , सीमेंट और ईंट के इस्तेमाल का आरोप, मानिकपुर ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायत चरदहा का मामला
➡लखनऊ-एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ-दुबई फ्लाइट बहाल, अब लखनऊ से शनिवार सुबह विमान टेकऑफ करेगा, IX-193 फ्लाइट सुबह 8:50 पर दुबई रवाना होगी
➡मुंबई-शेफाली जरीवाला की मौत पर उठे सवाल, प्लास्टिक सर्जरी या टैटू बना मौत की वजह?, 42 वर्षीय शेफाली की मौत हार्ट अटैक से बताई जा रही, असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी शेफाली ने हाल ही में एक नया टैटू बनवाया था, क्या शेफाली को उससे कोई रिएक्शन हुआ?, क्या प्लास्टिक सर्जरी, कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट जानलेवा?
➡प्रयागराज -देवरी गौशाला में अनियमिताओं का मामला, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी को डीएम ने निलंबित किया, बीडीओ का ट्रांसफर कर उनके खिलाफ जांच बैठाई, सामाजिक कार्यकर्ता अमित पांडेय ने की थी शिकायत, यमुनापार के मांडा क्षेत्र में ग्राम सभा भवानीपुर का मामला
➡उन्नाव -नाबालिग से अश्लील हरकत पर हंगामा, गांव में तनाव, मासूम से दुकानदार नौसाद ने की शर्मनाक हरकत, आरोपी की करतूत का ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गांव में बढ़ते तनाव को देखते पुलिस बल तैनात, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय, सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मामला
➡बरेली-तेंदुए ने गाय पर किया हमला, बंद पड़ी खेतान फैक्ट्री में गाय पर हमला, चौकीदार अजय ने घटना का वीडियो बनाया, वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए पिंजड़े, हाफिजगंज थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव का मामला
➡आगरा-भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, सांप के जोड़े को पीटकर मारने का मामला, सांपों को मारकर जलाने के मामले में केस दर्ज, वन विभाग ने तीन के खिलाफ मुकदमा कराया, वन्य संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज, पिनाहट क्षेत्र के विप्रावली नहर का मामला
➡नोएडा -कैशलेस इलाज स्कीम में बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा, नोएडा के निजी हॉस्पिटल को लगाई 9 करोड़ की चपत, आरोपियों ने 182 करोड़ का किया अब तक लेनदेन, दिल्ली में आचार बेचने वाले सागर का इस्तेमाल किया, जालसाजी के लिए सागर चौहान के खाते का इस्तेमाल, खाता इस्तेमाल करने के बदले 10,000 प्रतिमाह देते थे, मास्टर माइंड वैभव अस्पताल में रिकवरी ऑफिसर था, वैभव कुमार का दोस्त अंकुर भी नेटवर्क में शामिल था, बैंक खाते में एक करोड़ 9 लाख का ट्रांजैक्शन किया, साइबर क्राइम टीम ने तीनों आरोपियों को किया अरेस्ट, अलग-अलग अस्पतालों को 182 करोड़ की चपत लगाई, अन्य बैंक खाते और खाताधारक भी पुलिस की रडार पर
➡देहरादून-सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान, ऑयल सेक्टर मीट कार्यक्रम में सीएम, तेल, गैस अर्थव्यवस्था की नींव है- सीएम, ईंधन की आवश्यक्ता काफी महत्वपूर्ण-CM, पीएम के नेतृत्व में देश की साख बढ़ी है- CM, हर क्षेत्र में भारत की भागीदारी भी बढ़ी- सीएम, ऑयल सेक्टर अपने टारगेट तक पहुंच रहा- CM




