*उन्नाव पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली।*
उन्नाव पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई।व परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में पुलिस लाइन का बल तथा विभिन्न कार्यालयों एवं थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी तथा रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित रहे।
परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिस लाइन परिसर, बैरिक, क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, पीआरवी वाहन, गार्द रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। इस दौरान प्रदीप मौर्य क्षेत्राधिकारी महोदय लाइन, अब्दुल रशीद प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




