*उन्नाव में जलकल विभाग की लापरवाही, पिछले कई दिनों से आ रहा बदबूदार-गंदा पानी, 5 हजार लोग परेशान
*
एंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के कचौड़ी गली मोहल्ले में जलकल विभाग की लापरवाही सामने आई है। पिछले कई दिनों से पाइपलाइन में बदबूदार और कीचड़ युक्त पानी आ रहा है। यह मोहल्ला शहर के बड़े चौराहे के पास स्थित है। यहां करीब 5 हजार लोग रहते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नल खोलते ही पहले बदबू का झोंका आता है। इसके बाद पीले-भूरे रंग का पानी निकलता है। इस पानी से न केवल पीने में दिक्कत हो रही है, बल्कि नहाने और घरेलू काम में भी परेशानी हो रही है।
बता दे कि मोहल्ले के निवासी आशीष श्रीवास्तव और सुलेखा देवी ने बताया कि यह पानी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। पेट की बीमारियां और त्वचा में एलर्जी बढ़ गई है। लोगों को डर है कि इससे कोई बड़ी बीमारी भी फैल सकती है। स्थानीय लोगों ने कई बार जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर और अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। लिखित और मौखिक दोनों तरह से शिकायतें की गईं। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला है। न तो कोई जांच हुई और न ही समस्या का समाधान निकला। पहले भी जलकल की पाइपलाइन में सीवरेज का पानी मिलने की घटनाएं सामने आई थीं। लेकिन विभाग ने कभी स्थायी समाधान नहीं निकाला। इतनी बड़ी आबादी को साफ पानी न मिलना विभाग और नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
बाइट – आशीष श्रीवास्तव
अस्तित्व कुशवाहा
उन्नाव संवाददाता




