रायबरेली।रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडारोहण के बाद गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया गया।मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी।इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा वाहन से परेड का निरीक्षण कर, पुलिस परेड की सलामी ली गई तथा हवा में गुब्बारे छोड़े गए।
इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि महान पुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजादी दिलाई। हम ऐसे वीर महापुरूषों और क्रांतिकारियों को नमन करते हैं।इस दौरान जिला जज राज कुमार सिंह,डीएम हर्षिता माथुर,एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ,एडीएम एफआर अमृता सिंह,एएसपी संजीव सिन्हा,सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित समस्त अधिकारी व समाजसेवी मौजूद रहे।उधर,कलेक्ट्रेट में डीएम हर्षिता माथुर ने झंडारोहण किया।डीएम ने कहा कि आज हम अपना 76वां गणवतंत्र दिवस मना रहे हैं। हम सब अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करें।जिला जज राजकुमार सिंह ने एडीआर सेंटर में झंडा फहराया।वहीं सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में सुबह साढ़े आठ से दस बजे के बीच शान से तिरंगा फहराया गया।स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। दोपहर बाद तक स्कूलों व अन्य स्थानों पर सांस्कृतिक और देश भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा।जिला कारागार में जेल अधीक्षक अमन सिंह ने झंडा फहराया।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान( एम्स)मुंशीगंज में निदेशक डॉ अरविंद राजवंशी ने झंडा फहराया।राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान(निफ्ट)में निदेशक नंदन सिंह बोरा ने ध्वजारोहण किया।दीप पैलेस में उत्तर प्रदेश युवा उधोग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने झंडारोहण किया।न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला में प्रबंधक शशिकांत शर्मा ने झंडारोहण किया।




