By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: BJP केंद्रीय चुनाव समिति बैठक: देर रात तक हुआ उम्मीदवारों के नामों पर मंथन, आज जारी हो सकती है पहली लिस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > देश > BJP केंद्रीय चुनाव समिति बैठक: देर रात तक हुआ उम्मीदवारों के नामों पर मंथन, आज जारी हो सकती है पहली लिस्ट
देश

BJP केंद्रीय चुनाव समिति बैठक: देर रात तक हुआ उम्मीदवारों के नामों पर मंथन, आज जारी हो सकती है पहली लिस्ट

timesandspace
Last updated: 2024/03/01 at 1:58 PM
timesandspace
Share
5 Min Read
SHARE

BJP केंद्रीय चुनाव समिति बैठक: देर रात तक हुआ उम्मीदवारों के नामों पर मंथन, आज जारी हो सकती है पहली लिस्ट
– March 01, 2024

New delhi : देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार रात 11 बजे बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक (BJP Central Election Committee Meeting) शुरू हुई जो देर रात तक चली. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष शामिल हुए, जिन्होंने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया और फाइनल नाम तय किए.
आज या कल जारी हो सकती है पहली लिस्ट

सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने इस मीटिंग में 100 से 120 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं, जिनके नामों की पहली लिस्ट आज या कल जारी की जा सकती है. बताया ये भी जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी नए चेहरों को मौका देने वाली है, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और युवाआ होंगे. इस बार बीजेपी का फोकस 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीट जीतने पर हैं. इसके लिए गहन विचार मंथन किया जा रहा है. इसी रणनीति पर आगे बढ़ते हुए बीजेपी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने वाली है.

पीएम आवास पर नड्डा-शाह के साथ मीटिंग

गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की ये बैठक शाम 6 बजे से शुरू होनी थी. लेकिन उसये पहले जेपी नड्डा और अमित शाह की प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी के साथ मैराथन बैठक हुई, जो करीब तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक चली. इस बैठक के बाद ही रात करीब 11 बजे से केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई. इस बैठक में पहले उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की लोकसभा सीट पर विचार मंथन चला, और उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए. उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.

पहली लिस्ट में मोदी-शाह का नाम संभव

भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. ऐसा इसीलिए भी है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के लिए 370 सीट का टारगेट सेट कर दिया है. इस लक्ष्य को पाने के लिए बीजेपी नेतृत्व बैक-टू-बैक बैठकें कर रहा है. यही नहीं, पार्टी आज या कल 100 से ज्यादा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है. इस सूची में नाम किसका होगा ये काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. बहरहाल जानकारी के अनुसार, पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का नाम शामिल हो सकता है. यही नहीं, पार्टी रणनीति के तहत खास उस सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है जहां उसे कमजोर माना जाता है.

राजस्थान की 25 सीटें दो कैटेगरी में बटीं

बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव की तरह पार्टी ने राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को भी ‘ए’ और ‘बी’ कैटेगरी में बांटा है. ‘ए’ कैटेगरी में ऐसी सीटें शामिल हैं, जो सुरक्षित और जिताऊ मानी जा रही हैं. इनमें कोटा-बूंदी, झालावाड़-बारां, जोधपुर, जालोर, पाली, बीकानेर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, उदयपुर, डूंगरपुर-बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, चूरू और राजसमंद सीटें आती हैं. जबकि ‘बी’ कैटेगरी में दौसा, भरतपुर, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर, बाड़मेर, नागौर और अलवर लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है.

राजस्थान की 15 सीटों पर चेहरे बदलने की कवायद

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने नागौर सीट को आरएलपी के हनुमान बेनीवाल से गठबंधन कर जीता था. इस बार गठबंधन न होने के कारण बीजेपी सभी 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. इसके लिए नागौर समेत करीब 15 सीटों पर चेहरे बदलने की कवायद चल रही है. इनमें से 6 सीटें वह हैं, जिनके लोकसभा सांसदों को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव लड़ाया था. इनमें राजसमंद सांसद रहीं दीया कुमारी, जयपुर ग्रामीण सांसद रहे कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और अलवर सांसद रहे बाबा बालकनाथ विधायक बन चुके हैं. इसलिए राजसमंद, जयपुर ग्रामीण और अलवर लोकसभा सीट पर नए उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे. इनके अलावा 3 सीटों के सांसद विधानसभा चुनाव हार गए थे. इसलिए उन सीटों पर भी उम्मीदवार बदलने की भी पूरी संभावना बन रही है. इनमें जालोर-सिरोही से देवजी पटेल, अजमेर से भागीरथ चौधरी और झुंझुनूं से नरेंद्र कुमार खींचड़ हैं, जिनको टिकट मिलने पर संशय है।

सह संपादक

स्मृति यादव की रिपोर्ट

 

You Might Also Like

*शनिवार, 08 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*ओल्ड मोंक और रॉयल चैलेंज सहित कुल चार ब्रांड भारत में बैन*

*भारत का नया सोशल मीडिया नियम: क्या बदलने वाला है?*

*Jharkhand के Students के समर्थन में उतरे लोकसभा नेता विपक्ष Rahul Gandhi, क्या बोले?*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.08.2026
Daily E-paper
03.07.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
देश

*शनिवार, 08 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*

August 8, 2026
featured image
देशराज्य

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

August 7, 2026
देश

*ओल्ड मोंक और रॉयल चैलेंज सहित कुल चार ब्रांड भारत में बैन*

August 7, 2026
featured image
देश

*भारत का नया सोशल मीडिया नियम: क्या बदलने वाला है?*

August 7, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • सरवनखेड़ा में अपार आईडी प्रगति की समीक्षा के लिए 10 अगस्त को अहम बैठक, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने दिए निर्देश।
  • किताबों से ब्रेक, हुनर से टेक-ऑफ! बच्चों को अब हर शनिवार बस्तों के बोझ से मिलेगी मुक्ति
  • किसी के बाप की जागीर नहीं’
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?