*कानपुर ब्रेकिंग*
कानपुर में अलग अलग पार्टियों के 2100 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा, सपा नेता अशोक दुबे भी परिवार और समर्थकों सहित भाजपा में शामिल
कानपुर में लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी दलो को बड़ा झटका लगा है, अलग-अलग दलो के 2100 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली,प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की नीतियों और सनातन व भगवान राम के प्रति भाजपा की आस्था से प्रभावित होकर सभी भाजपा में शामिल हुए, सबसे बड़ा झटका समाजवादी पार्टी को लगा जिसके 780 कार्यकर्ताओ के साथ सपा के ब्राह्मण चेहरा रहे अशोक दुबे भाजपा में शामिल हो गए, जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, सांसद देवेंद्र सिंह भोले और विधायक नीलिमा कटियार की मौजूदगी में सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
संवाददाता
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




