घर मे घुसे लुटेरों ने किया पति पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार, पतिघर मे घुसे लुटेरों ने किया पति पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार, पति की मौत
— पत्नी की गंभीर अवस्था अस्पताल में भर्ती
कानपुर नगर, शुक्रवार की देर रात थाना साढ़ क्षेत्र में एक घर में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पति-पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना में पति को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा घटनास्थल पर कैंप कर घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मृतक के पूर्व में सऊदी अरब में रहने तथा कुछ माह पूर्व ही वापस लौटने की जानकारी सामने आई है। मृतक अपने परिवार से अलग खेत में बने मकान में रह रहा था। घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच के आधार पर पुलिस की 07 टीमें गठित की गई हैं, जो डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), डॉ. विपिन ताडा ने कहा घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। की मौत
— पत्नी की गंभीर अवस्था अस्पताल में भर्ती
कानपुर नगर, शुक्रवार की देर रात थाना साढ़ क्षेत्र में एक घर में दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पति-पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। घटना में पति को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा घटनास्थल पर कैंप कर घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मृतक के पूर्व में सऊदी अरब में रहने तथा कुछ माह पूर्व ही वापस लौटने की जानकारी सामने आई है। मृतक अपने परिवार से अलग खेत में बने मकान में रह रहा था। घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच के आधार पर पुलिस की 07 टीमें गठित की गई हैं, जो डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), डॉ. विपिन ताडा ने कहा घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हरिओम की रिपोर्ट 




