*सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
👇
=============================
*1* आईआईटी का 57वां दीक्षांत समारोह आज: PM मोदी जेन जी को देंगे डिग्रियां और मेधावी छात्रों को पदक
*2* भारत छोड़ो आंदोलन के 84 साल,भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे व्यापक और निर्णायक जनआंदोलन माना जाता है। गांधीजी के ‘करो या मरो’ के आह्वान ने देशभर में आजादी की नई चेतना जगाई। नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद आंदोलन पूरे देश में फैल गया और जनता ने स्वतःस्फूर्त तरीके से अंग्रेजी शासन का विरोध किया। इसे भारत की आजादी का रास्ता मजबूत करने वाले सबसे महत्वपूर्ण पड़ावों में गिना जाता है।
*3* मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में सरकार का बड़ा दांव, FCRA बिल पर अमित शाह संभालेंगे मोर्चा; कांग्रेस ने भी जारी किया व्हिप
*4* लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज से पूर्वांचल के युवाओं को साधेंगे। साथ ही यूपी में चुनावी शंखनाद भी करेंगे। वह केपी इंटर कॉलेज मैदान पर शाम को दो घंटे छात्रों से संवाद करेंगे। प्रयागराज प्रतियोगी छात्रों का शहर है।
*5* राहुल ने कार की टंकी खोली, E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए, कहा- ये कार-स्कूटर खराब कर रहा; दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली
*6* सरकार बोली- विदेशी फंडिंग से जुड़ा बिल आंतरिक मामला, दूसरे देश कमेंट न करें; अमेरिकी सांसद ने कहा था- ये बिल ईसाइयों पर सीधा हमला
*7* झारखंड : JPSC-JSSC अभ्यर्थी और मंत्रियों संग दूसरे दौर की महावार्ता आज, स्टेट गेस्ट हाउस में 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल रखेगा अपनी मांगें
*8* थरूर बोले- RSS की विचारधारा नहीं बदली, वे भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं, पर संघ प्रमुख के बयान अच्छे संकेत
*9* भारत पर 100% टैरिफ वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, रूसी तेल खरीदने वाले 5 देशों पर कार्रवाई; 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया, 11 विरोध में
*10* चीन को भारत का करारा जवाब, मैप पर अरुणाचल के 27 जगहों को दिए ऑफिशियल नाम
*11* ‘शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की कोई भूमिका नहीं’, बांग्लादेश की आपत्ति के बाद नई दिल्ली का दो टूक जवाब
*12* दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी के 70 शहरों में तेज बारिश, बिहार के बगहा में 300 घर डूबे
==============================




