*उन्नाव में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, मौत के कारणों*उन्नाव में खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस*
उन्नाव से है जहां उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज स्थित एक खाली प्लॉट में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दे कि पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि हुसैनगंज में शराब की दुकान के पास स्थित एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पीआरवी और कोतवाली सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान मुकीम (35) पुत्र नसीम, निवासी हरी मस्जिद, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि मुकीम लंबे समय से शराब पीने का आदी था। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में कोई संदिग्ध तथ्य सामने आते हैं, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाइट – मोहम्मद शमीम मृतक का बड़ा भाई।
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*




