नर्सिंग स्टाफ व माताओ पर स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कानपुर नगर, विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बाल रोगअकादमी कानपुर द्वारा अंजली हॉस्पिटल श्याम नगर में नर्सिंग स्टाफ व माताओ पर स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।जिसमें लगभग 20 माताओं व नर्सिंग स्टॉफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आशीष श्रीवास्तव व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रितु श्रीवास्तव ने किया।
डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आज भी केवल 50 प्रतिशत माताएं शिशु को 6 माह पूर्ण स्तनपान कराती हैं। उन्होंने बताया कि मां का पहला दूध कोलोस्ट्रम को शिशु की पहली वैक्सीन कहा जाता है क्योंकि इसमें शिशु को बीमारी से बचाने के लिए एंटीबॉडीज होती हैं। शिशु को पहले घंटे के भीतर स्तनपान आरंभ कर देना चाहिए और छह माह की उम्र तक सिर्फ मां का दूध देना चाहिए, ऊपर का दूध घुंटी शहद आदि कुछ भी नहीं देना चाहिए।
डॉक्टर रितु श्रीवास्तव ने बताया कि बोतल से ऊपर का दूध पिलाने से डायरिया, न्यूमोनिया, एलर्जी, दमा आदि बीमारियां होती हैं। छः माह के उपरांत मां के दूध के अलावा ऊपर का ठोस आहार अनाज शुरू करना चाहिए। अनाज में कैलोरी ज्यादा होने से शिशु का समुचित विकास होता है। सचिव डॉ शैलेंद्र गौतम ने बताया कि मां किसी भी बीमारी में अपने शिशु को स्तनपान करा सकती है। व कामकाजी महिलाए अपना दूध निकालकर फ्रिज में रखकर 24 घंटे तक शिशु पिला सकती है।
नर्सिंग स्टाफ व माताओ पर स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment




