सावन के पहले सोमवार पर आशा मल्टी केयर हॉस्पिटल में विशाल भंडारा
कानपुर। सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित आशा मल्टी केयर हॉस्पिटल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही अस्पताल परिसर में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शिव की पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
अस्पताल परिसर को फूल-मालाओं और धार्मिक सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठकर भोजन करने की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन में अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। सौरभ कटियार ने कहा कि अस्पताल केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का प्रयास करता है। भंडारे के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और सद्भावना का संदेश देने की कोशिश की जा रही है। आयोजन के दौरान भगवान शिव के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद अस्पताल प्रबंधन की इस पहल की सराहना की और इसे समाजहित में एक सराहनीय प्रयास बताया। मौके पर सौरभ कटियार, डायरेक्टर रश्मि कटियार, भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित मिश्रा बड़े सिंह चंदेल विकास अवस्थी अवधेश त्रिवेदी जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित मौजूद रहे।
हरिओम की रिपोर्ट




