*किसानों की भूमिधरी जमीनों पर अवैध मिट्टी खनन, SDM ने जाँच कर सख्त कार्यवाई के दिए निर्देश।*
उन्नाव में अवैध खनन का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। खनन अधिकारी और टास्कफोर्स टीम के नाक के नीचे भूमाफिया दद्दन उर्फ कहानियां सिंग किसानों की भूमिधरी जमीनों पर अवैध खनन कर किसानों की जमीन तालाब में तब्दील कर दिया। प्रशासन से शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी ने जाँच कर सख्त कार्यवाई के आदेश दिए।
विओ:// पहली नजर में यह तस्वीर आप को तालाब सी दिख रही होगी दरअसल यह कोई तलब नही बल्कि किसानों की भूमिधरी जमीन है। जिन्हें भूमाफिया दद्दन उर्फ कन्हिया सिंह ने राजस्व टीम के साथ साठगांठ कर अवैध खनन कर तालाब बना दिया और यहां ऐसे कई जमीने है जो अब तालाब में तब्दील हो चुकी है। इस तस्वीर में दिख रहा यह भूमाफिया दद्दन कन्हैया सिंह है। जो पीड़ितों से जमीन बराबर करने की बात कहता साफ देखा जा सकता है। इससे साफ जाहिर होता है कि भूमाफिया दद्दन सिंह ने कितने बड़े स्तर प अवैध खनन को अंजाम दिया है। जनपद के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र डकारी गाँव मे भूमाफिया दद्दन उर्फ कन्हैया सिंह पर कानपुर नगर जाजमऊ निवासी रफत इरशाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी डकारी गाँव मे भूमि संख्या 196 और 197 तीन बीघे 6 बिसुआ भूमिधरी जमीन है। आरोप है गाँव के ही भूमाफिया दद्दन कन्हिया सिंह ने भूमिधरी जमीनों पर अवैध खनन कर हजारों डंपर मिट्टी खेतो से निकाल कर बिक्री कर बेच दी अवैध खनन की वजह से भूमिधरी जमीन पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गयी। वही विरोध करने पर भूमाफिया दद्दन कन्हिया ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पीड़ित रफत इरशाद ने जिला प्रशासन से शिकायत की जिसके बाद उपजिलाधिकारी राजेश कुमार विश्वकर्मा ने मामले को गंभीरता से लेकर जाँच कर भूमाफिया पर सख्त कार्यवाई के आदेश दिए।
बाइट- रफत इरशाद पीड़ित शिकायकर्ता
बाइट- राजेश कुमार विश्वकर्मा SDM उन्नाव।
*अस्तित्व कुशवाहा उन्नाव संवाददाता*




