. `NEWS HEADLINES`
❣️TOP 18 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*02/08/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* CWG: वाह गोल्डन गर्ल्स! कमाल कर दिया… छत हरियाणा के भिवानी की चारों बेटियों जैस्मिन लंबोरिया, साक्षी चौधरी ढांडा, प्रीति पंवार और प्रिया घनघस ने गोल्ड मेडल जीत रचा इतिहास, अब स्वागत की भव्य तैयारियां।
*2.* ‘मोदी जी Video बनाकर प्रोटेस्ट में घायल लड़कियों से माफी मांगें’, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की मांग।
*3.* खुलासा: जैश आतंकी हमीम और अर्पिता के टार्गेट पर था उत्तर हावड़ा के MLA तथा मंत्री उमेश राय का युवा पुत्र, हनीट्रैप के जरिए प्रेम जाल में फंसाकर करना चाहते थे अपहरण।
*4.* हावड़ा के TMC नेता कुंज बिहारी सोंथलिया पर BJP नेता की बेंतरा थाना में PM के नाम पर ट्रेड यूनियन दिखाकर टोटो-दुकानदारों से रुपए वसूली की शिकायत, आरोपी का इंकार।
*5.* इतिहास याद रखेगा किसने दरवाजा बंद किया और किसने खोला’, बामफ्रंट पर निशाना साधते हुए तस्लीमा नसरीन ने CM के प्रति जताया आभार; शुभेंदु बोले-जब चाहें बंगाल आइए, आपकी सुरक्षा की जिम्मेवारी मुख्यमंत्री और पुलिस मंत्री की।
*6.* स्कूली बच्चों को मिड डे मील के तहत घर लौटते वक्त उबला अंडा देने पर विचार कर रही सरकार, इस्कॉन की शाकाहारी नीति के साथ रखा जा सकेगा सामंजस्य!
*7. हुगली: चुंचूड़ा में लगे पोस्टर से चौंके लोग! आमंत्रण के बावजूद शादी में नहीं जाने वालों पर 500 रुपए जुर्माना तथा घर जाकर आशीर्वाद देने की खुद वर ने की डिमांड।
*8.* पूर्व बर्धमान: जमीन कब्जाने और 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में प्रभावशाली TMC नेता गौतम घोषाल गिरफ्तार।
*9.* जलपाईगुड़ी: मोयनागुड़ी में गत 5 माह में प्रेमी के साथ गईं 80 महिलाओं में से 41 ने की घर वापसी, पुलिस ने ग्राम-ग्राम में किया था सचेनता प्रचार।
*10.* सिखवाल समाज, कोलकाता: गुरु पूर्णिमा महोत्सव आज सुबह 10.15 से रात्रि 9.15 बजे तक, खेलकूद प्रतियोगिता, भजन संध्या, सामाजिक मिलन, बुजुर्ग सम्मान हेरिटेज जूट मिल, रिसड़ा, हुगली में।
*11.* NEET-PG 2026 में बड़े बदलाव: घर के पास होगा सेंटर, सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षा; सवाल होंगे कम।
*12.* लड़कियों की हुई थी बेरहमी से पिटाई’, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने की PM मोदी से अगली वीडियो में माफी की मांग।
*13.* पटना: पूर्व IAS शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की अध्यक्ष।
*14.* 5 और 10 के 700 Kg सिक्के, यूपी के हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के यहां रेड में मिली 25 लाख रुपये की रेजगारी।
*15.* सूरत के RTI कार्यकर्ता की दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति, CJP के कानूनी सहायता कोष और कपिल सिब्बल की एक करोड़ रुपये की मदद की जांच की मांग।
*16.* अमेरिका में नशा तस्करी में हरियाणा का युवक गिरफ्तार, वीडियो वायरल होते ही पिता ने तोड़ा दम।
*17.* PoK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से आवाज दबा रही मुनीर की सेना।
*18.* पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश, क्रू समेत 13 की मौत, गए थे 2000 साल पुरानी नाज्का लाइन्स।
*००००००००००००००००००००००००००*




