*उन्नाव एसपी ने की पुलिस तैयारियो की समीक्षा, दंगा नियंत्रण और आपदा प्रबंधन एवं दंगा की सूचना पर पहुंचने मे देरी न हो-एसपी
*
उन्नाव के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस लाइन का बल और विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी शामिल हुए। एसपी भूकर ने पुलिस बल की तैयारियों और वर्दी की साज़- सजा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है।आपदा प्रबंधन दंगा नियंत्रण और जनता का विश्वास बनाए रखना भी पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है। पुलिस अधीक्षक ने कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग में दक्ष होने का निर्देश दिया। साथ ही भीड़ प्रबंधन की तकनीक पर विशेष ध्यान देने को कहा उन्होंने जवानों को सतर्कता और संवेदनशीलता से काम करने का संदेश दिया। परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन ग्राउंड नए भवन, बैरक और परिवहन शाखा की समीक्षा की। निर्माण कार्यों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकार लाइन प्रदीप मौर्या, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रशीद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने साफ सफाई अनुशासन और संसाधनों के उचित उपयोग पर विशेष जोर दिया।
*अस्तित्व कुशवाहा*
उन्नाव संवाददाता




