. `NEWS HEADLINES`
*💁🏻♂️!!..देश दुनिया..!!*
*13/09/2026*
👇🏻
==================================
▶️जिनपिंग-पुतिन BRICS समिट में शामिल होने पहुंचे, मोदी भी मौजूद
संयुक्त बयान पर सहमति बनी: ईरान-सऊदी-UAE के मतभेदों के बीच भारत ने बनाई सहमति
PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
और ईरानी राष्ट्रपति का स्वागत किया।
⬇️
ब्रिक्स समिट LIVE: समिट में पीएम मोदी का संबोधन शुरु, बोले- रेजिलियंस, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी प्राथमिकता।
⬇️
ड्रोन हमले के बाद सऊदी ने तेल पाइपलाइन बंद की: होर्मुज बंद होने के बाद इसी से रोजाना 50 लाख बैरल तेल भेज रहा था।
⬇️
बांग्लादेश में हिंदू पत्रकार की संदिग्ध मौत: दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, अवामी लीग उठाए सवाल।
⬇️
रुड़की: खतरे से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट, चमोली में ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए स्वदेशी तकनीक तैयार।
⬇️
बेंगलुरु- प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो मिले: जेल में मोबाइल चलाते पकड़ा था; पूर्व PM का पोता रेप केस में उम्रकैद काट रहा।
⬇️
उत्तराखंड में 170 फीट लंबा ब्रिज बहा: छत्तीसगढ़ में 3 कॉलेज स्टूडेंट्स नदी में लापता; बिहार में 47 लाख लोग बाढ़ प्रभावित, MP-राजस्थान में बारिश।
⬇️
जम्मू-कश्मीर के डोडा में पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा शव बरामद: M4 राइफल भी मिली, 1980 में इसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में करती थी।
⬇️
यूपी में नदियां उफान पर, मकान-पेड़ घाघरा में समाए : लखनऊ से सटे बाराबंकी में मस्जिद नदी में लटकी; 60 जिलों में बारिश का अलर्ट।
⬇️
कानपुर: करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी : डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी।
⬇️
लखनऊ में चंद्रशेखर को देखने पेड़ पर चढ़े समर्थक : बोले- जब तक भाइयों की मांग पूरी नहीं होगी, किसी की ‘मांग’ नहीं भरेंगे।
⬇️
चंद्रशेखर की पूर्व गर्लफ्रेंड बोलीं- सिक्योरिटी की भीख नहीं मांगूंगी : लोगों के बीच जाऊंगी, हमला हुआ तो सांसद जिम्मेदार।
⬇मेरठ: युवक की सरेआम हत्या, हत्यारोपी के घर चला बुलडोजर : मेरठ में बेटे की लाश सड़क पर रखकर बैठे पिता, 4 महीने पहले हुई थी शादी।
⬇️
मुरादाबाद में तेंदुए ने महिला की गर्दन दबोची, मौत; पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थी।
⬇️
सहारनपुर में 1.20 लाख के नकली सिक्के मिले, 2 अरेस्ट : 4 हजार के सिक्के बाजार में चलाने पर मिलते थे 400 रुपए, मास्टरमाइंड की तलाश।
⬇️
सहारनपुर-फर्जी NOC से स्कॉर्पियो पर 5.49 लाख का लोन : फाइनेंस कंपनी ने सेल्स ऑफिसर समेत दो पर लगाया आरोप, FIR दर्ज।
⬇️
बिजनौर में वन विभाग के पिंजरे में फंसा गुलदार : शेरकोट के परमावाला गांव में कई दिनों से दिख रहा था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।
⬇️
मुजफ्फरनगर में बैटरी गलाने वाली फैक्ट्री सील : नाले में बहता मिला खतरनाक रसायनयुक्त पानी; शिकायतों के बाद प्रदूषण बोर्ड की छापेमारी।
⬇️
मुजफ्फरनगर पहुंची आर्य समाज की जन जागरण यात्रा : स्वामी विश्व सरस्वती बोले- सनातन धर्म के संरक्षण के लिए समाज को समर्पित होना होगा।
⬇️
शामली: ड्राइवर की नौकरी का झांसा देकर 1.59 लाख ठगे : सऊदी में 23 दिन तक लगाया झाड़ू-पोछा, ड्राइवर की जगह कराया घरेलू काम।
⬇️
मुजफ्फरनगर में 14 सितंबर से गणपति जन्मोत्सव : शोभायात्रा में 12 झांकियां और स्वर्ण रथ होंगे आकर्षण, 24 सितंबर को होगा विसर्जन।
==================




