. 🚩 जय श्री राम 🚩
*11 सितंबर, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
🔸 *आज उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के लिए निकाय चुनाव*, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट, 4.16 लाख वोटर तय करेंगे शहर की सरकार
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में आज से फिर मानसून के एक्टिव होने की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 34.6 और रात को 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@35, राजसमंद@34.2
🔸 उदयपुर के सायरा क्षेत्र में *1323 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, 1.98 करोड़ रुपए है अनुमानित कीमत*, तस्कर हुए फरार, सायरा थाना पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल 2 गाड़ी किया जब्त
🔸 उदयपुर में *जमीन की जबरन रजिस्ट्री को युवक का अपहरण*, 4 महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, डीएसटी और सुखेर थाना पुलिस ने 6 घंटे में ही कर दिया खुलासा
🔸 *BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन*, पालम एअरपोर्ट पर उतरा रूसी राष्ट्रपति का विमान, आज पीएम मोदी के साथ मीटिंग
🔸 तमिलनाडु: वेल्लोर में *निर्माणाधीन चर्च की छत गिरी*, 3 की मौत, 11 घायल
🔸 उदयपुर के *एकलिंगढ़ छावनी के सफाईकर्मी की हत्या*, सूरजपोल थाना पुलिस ने आरोपी सहकर्मी को यूपी के आजमगढ़ से पकड़ा
🔸 महाराष्ट्र: नांदेड में *ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर*, 7 लोगों की मौत, 7 घायल
🔸 *भारत के पास 190 परमाणु बम, और बढ़ेगा आंकड़ा*; अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
🔸 कांगो: *बुकावु के स्कूल में आग से 26 छात्रों की मौत*, संकरे गेट पर मची भगदड़
🔸 *देशभर में आज बैंकों की हड़ताल*, 5-डे वर्किंग की मांग पर अड़े बैंककर्मी, शनिवार-रविवार की छुट्टी के चलते 3 दिन बंद रहेंगे
🔸 *तिब्बत में फिर भूकंप*, 3.7 तीव्रता का भूकंप, तड़के सुबह महसूस हुए झटके
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: उदयपुर के न्यू अश्विनी बाजार में सिटीजन ऑप्टिकल के ऊपर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले 10 दिन से ऐसी दिशा में है मुड़ी कि सड़क को रोशन करने की जिम्मेदारी छोड़कर अब घरों की निगरानी में है जुटी, बताया जा रहा है कि एक बंदर कूद-कूद कर मचा रहा था धूम, जिससे लाइट का मुंह करीब 75 डिग्री तक गया घूम नतीजा यह कि रात में सड़क पर रोशनी कम और आसपास के घरों के अंदर दिन जैसी चमक दे रही दिखाई, तेज रोशनी के कारण स्थानीय निवासियों को रात में सोने-बैठने में हो रही परेशानी, स्ट्रीट लाइट का काम है रास्ता दिखाना, न कि घर के अंदर झांकना, लोगों ने विभाग से जल्द लाइट को सही दिशा में करने की मांग की, लाइट को उसकी असली ड्यूटी याद दिलाने की लगाई गुहार, अब जनता की यही पुकार-लाइट को सड़क पर लाओ सरकार
🔸 *दुनिया का सबसे गर्म अगस्त* रहा इस साल, यूरोप में नदियां सूखी
🔹 क्रिकेट: वुमेंस एशिया कप में *बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया फाइनल में*, 40 रनों से जीती




