लखनऊ👇🏻
▶️ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को BSP से पूरी तरह मुक्त किया।
▶️ BSP नेता अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।
▶️ मायावती ने अशोक सिद्धार्थ के फैसले को देर से उठाया गया सही कदम बताया।
▶️ मायावती बोलीं- फैसला पहले लिया होता तो BSP को विपरीत परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ता।
▶️ अशोक सिद्धार्थ पर मायावती ने निजी और पारिवारिक स्वार्थ को लेकर सवाल उठाए।
▶️ मायावती ने कहा- BSP की राजनीति निजी और पारिवारिक स्वार्थ से दूर रहने की पहचान है।
▶️ मायावती बोलीं- महान लक्ष्य के लिए बड़ी कुर्बानी की जरूरत होती है।
▶️ आकाश आनंद के भविष्य को लेकर मायावती ने अपने बयान में कई सवाल उठाए।
▶️ मायावती ने आकाश आनंद के BSP प्रमुख के X पोस्ट को रिपोस्ट नहीं करने पर सवाल उठाया।
▶️ मायावती ने कहा- आकाश आनंद को पार्टी और मूवमेंट से ज्यादा रिश्ते-नातों का मोह है।
▶️ 3 सितंबर को आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था।
▶️ अब आकाश आनंद को BSP से पूरी तरह स्वतंत्र कर दिया गया है।
▶️ मायावती ने BSP कार्यकर्ताओं से विरोधियों के हथकंडों का डटकर सामना करने की अपील की।
▶️ 2027 में यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य पर BSP का पूरा फोकस।




