💁🏻♂️*सुबह के मुख्य समाचार 10-09-2026*
🎙️केंद्रीय मंत्रिमडंल ने रेल सम्पर्क बढ़ाने के लिए नौ राज्यों में 20,800 करोड़ रुपये से अधिक की 8 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी।
🎙️भारत और श्रीलंका ने एल-70 तोपों में सुधार और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए; श्रीलंका ने भरोसा दिलाया कि वह कभी भी अपनी धरती का इस्तेमाल भारत के सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देगा।
🎙️भारत ने सऊदी अरब में हौसी विद्रोहियों के हमलों की निंदा की, कहा- ऐसे हमले बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में आवाजाही के लिए खतरा ।
🎙️विश्व तीरंदाजी पैरा श्रृंखला का तीसरा चरण संपन्न । भारत ने 4 स्वर्ण सहित कुल 15 पदक जीतें।
🎙️जूनियर एशिया हॉकी कप में, भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में और महिला टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची।




