क्राइस्ट चर्च कॉलेज में “कॉमर्स 2030” बिजनेस मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
कानपुर नगर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर के वाणिज्य विभाग द्वारा “कॉमर्स 2030 – बिजनेस मॉडल प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य बी.कॉम एवं एम.कॉम के विद्यार्थियों को अपने नवीन व्यावसायिक विचारों एवं मॉडलों को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन, प्राचार्य, क्राइस्ट चर्च कॉलेज द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मकता एवं उद्यमशील सोच के साथ भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार होने के लिए प्रेरित किया।
“एक्सप्लोर • इनोवेट • क्रिएट” की थीम पर आयोजित प्रदर्शनी में कॉमर्स 2030, एआई इन कॉमर्स, डिजिटल इंडिया, लोकल टू ग्लोबल, सस्टेनेबल कॉमर्स और कंज्यूमर 2030 जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता तथा बदलते व्यावसायिक परिवेश की समझ को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अभिषेक जैनवियर फ्रेडरिक एवं डॉ. श्वेता मिश्रा, सहायक आचार्य, वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का संदेश रहा—“बिजनेस सोचें • विचारों को आकार दें • भविष्य को दिशा दें।”




