दीपेन्द्र सिंह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संयुक्त मन्त्री बने।
कानपुर नगर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सिंचाई विभाग के दीपेन्द्र सिंह मेट को सर्वसहमति से संयुक्त मन्त्री मनोनीत किया गया है।परिषद के मंडल मन्त्री अजय द्विवेदी, जिला मन्त्री इंजीनियर कोमल सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव, संप्रेक्षक मंजुरानी कुशवाहा,चेयरमैन संघर्ष समिति सहाब सरताज,कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी,संगठन मंत्री हरीश श्रीवास्तव आदि ने दीपेन्द्र सिंह के संयुक्त मंत्री मनोनीत किए जाने पर ख़ुशी व्यक्त की है और कहा है कि नवीन मनोनयन से परिषद कर्मचारी हितों की लड़ाई और मजबूती से लड़ सकेगी ।
राजा भरत अवस्थी ने बताया कि कर्मचारी आठवें वेतन आयोग के गठन के पूर्व डीए मर्ज होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन सरकार कर्मचारी हितों की निरंतर अनदेखी कर रही है जिससे कर्मचारियों शिक्षकों में रोष व्याप्त है । पुरानी पेंशन बहाली,करोना काल में रोका गया डी ए भी बहाल करने की माँग पूरी नहीं होने पर कर्मचारी आंदोलन के रास्ते पर चलने को बाध्य होंगे ।




