आज दिनांक 07 /09/2026 को समय 04:47बजे मिनी कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि स्वरूप नगर गैस्ट्रो लीवर रतन हॉस्पिटल थाना स्वरूप नगर के
पास घर में आग लगी हुई और कई लोग फंसे हुए हैं,घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर महोदय के निर्देशन में तत्काल फायर स्टेशन कर्नलगंज एवं लाटूश रोड से मय यूनिट प्रभारी कर्नल गंज को घटना स्थल पर भेजा गया एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय भी घटना स्थल के लिए निकल गए।।आग की विकरालता देखते हुए फायर स्टेशन मीरपुर व फजलगंज से अतिरिक्त फायर टेंडर भेजे गए।।पूरे घर में आग लगी हुई थी तथा कई लोगों के साथ में 2 कुत्ते भी फंसे हुए थे,, पहुंचते ही अग्निशमन व रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया, सामने से आग लगने के कारण पूरे घर में जहरीला धुआं होने के कारण प्रवेश मार्ग संभव नहीं था,जाने की जगह न होने के कारण बाहर लैडर लगाकर 3 लोगों को 2 nd फ्लोर से सुरक्षित निकlलकर हॉस्पिटल भिजवाया गया और फंसे लोगों तथा दो कुत्ते को दूसरे छत पे सुरक्षित पहुंचाकर बाहर किया गया, सभी लोगों को सुरक्षित कर उनके जीवन को बचाया गया।।घटना के दौरान तत्परता के साथ आसपास के फ्लैट्स से भी सभी लोगों को सुरक्षित इवेक्यूएशन कराया गया।।आग को सीमित करते हुए पूर्ण रूप से बुझाया गया।।अग्निशमन विभाग कानपुर नगर द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुए।।




