. `NEWS HEADLINES`
👇
*🕎मुख्य समाचार l 07-09-2026*
🎙️दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत, जबकि 11 लोग सुरक्षित निकाले गए; अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी।
🎙️गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के लिए तीन वर्षों की रूपरेखा जारी की; मादक पदार्थों के नेटवर्क को समाप्त करने की यह रणनीति चार स्तंभों पर आधारित ।
🎙️उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं से स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया; सोशल मीडिया के रचनात्मक उपयोग का भी आह्वान किया।
🎙️विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को महानगरों से आगे ले जाने का आह्वान किया; विज्ञान, स्टार्टअप तथा उद्योग के बीच मजबूत संबंध बनाने पर बल दिया।
🎙️भारत की पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपना पहला खिताब जीता।




