शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें……
👇
==============================
*1* ‘जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का गलत चित्रण नामंजूर’, दुनिया के नए नक्शे पर भारत की UN को दो टूक
*2* खड़गे बोले- युवा रिपोर्ट कार्ड लेकर खड़ा,पीएम आउट ऑफ रीच, नाकामी छिपाने के लिए नए जुमले लाते हैं, कभी ‘नाराज फूफा’ तो कभी ‘दिमागी नक्सल’ जैसी बातें
*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में दिए भाषण पर विवाद शुरू हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने उनके ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान की आलोचना की है। संगठन ने कहा कि प्रधानमंत्री को युवाओं की शिक्षा, रोजगार और छात्र कल्याण जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए थी।
*4* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में हजारों छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और इसकी वजह सिर्फ किसी एक परीक्षा या भर्ती का मुद्दा नहीं है। उनके मुताबिक, छात्रों का भरोसा पूरी व्यवस्था से टूट गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को छात्रों की आवाज सुनकर तुरंत कदम उठाना चाहिए, वरना छात्रों की गूंज और तेज होती जाएगी
*5* कर्मचारियों का सवाल- क्या ISRO रॉकेट नहीं बनाएगा?, 9 संगठनों ने प्राइवेटाइजेशन पर स्पष्टीकरण मांगा; कांग्रेसी बोली- साराभाई की विरासत खत्म की जा रही
*6* ये कैसा निर्माण! 400 करोड़ की लागत और लोकार्पण से पहले धंसा राम वनगमन पथ, 100 मीटर के दायरे में 4 स्थानों पर दरारें
*7* दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में एक इमारत ढहने की घटना सामने आई है। फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे इस हादसे की सूचना प्राप्त हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
*8* महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के आयुक्त तुकाराम मुंढे इन दिनों राज्य में खाद्य सुरक्षा को लेकर की जा रही सख्त कार्रवाई के कारण चर्चा में हैं। हालांकि, उनका कहना है कि लोकप्रियता कभी उनका लक्ष्य नहीं रही। उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा जनस्वास्थ्य है
*9* मुंढे ने कहा कि खाद्य और औषधि क्षेत्र सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य से जुड़ा है। अगर उनके काम और भूमिका के कारण यह मुद्दा सार्वजनिक चर्चा का विषय बनता है तो उन्हें खुशी होगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को जनस्वास्थ्य को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल करना चाहिए। उनके मुताबिक, स्वस्थ मानव संसाधन के बिना भारत सुपरपावर नहीं बन सकता।
*10* एमपी में जहरीली शराब से अब तक 11 की मौत, सागर में रात में तबीयत बिगड़ी, 24 भर्ती; मरने वालों में 4 गांवों के लोग
*11* बिहार-महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, 2 कोच पटरी से उतरे, दिल्ली रूट की जगह सासाराम लाइन पर गई, कई ट्रेनें लेट; स्टेशन मास्टर सस्पेंड
*12* पालघर के अस्पताल में बिल को लेकर बवाल, डॉक्टर-कर्मचारियों से मारपीट; शिवसेना नेता समेत 17 पर FIR दर्ज
*13* गुजरात के भावनगर में लिव-इन पार्टनर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने घटनास्थल पर रस्सी से बांधकर पीटा। पुलिस ने इसे अपराधियों को कड़ा संदेश देने की कार्रवाई बताया, लेकिन हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों के बीच इस पर सवाल उठ रहे हैं।
*14* नेपाल बाढ़ से 400 अरब रुपये के नुकसान का अनुमान, 5 हजार लोग लापता, 1,344 शव मिले; पीक सीजन में बुकिंग रद्द कर रहे टूरिस्ट
*15* अमेरिका ने ईरानी टैंकर पर हमले का वीडियो जारी किया, ओमान की खाड़ी में डूबा जहाज; तीन टैंकरों को निशाना बनाया था
*16* अगले हफ्ते शेयर बाजार में आएंगे 11 कंपनियों के IPO, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारी;
=============================




