झारखंड की राजनीति को रविवार तड़के उस वक्त गहरा झटका लगा, जब झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
परिजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे उन्हें दर्द शुरू हुआ। जिसके बाद लगभग डेढ़ बजे परिजन उन्हें वाहन पर लेकर अस्पताल के लिए निकले। रास्ते में मंत्री सुदिव्य कुमार ने उल्टी भी की। लगभग रात दो बजे उन्हें एक निजी अस्पताल लाया गया। मंत्री के साथ उनकी पत्नी स्वेता शर्मा, बेटी और बेटा आयुष भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज शुरू हुआ। जहां लगभग 4 बजे सुबह मंत्री का निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी।
झारखंड की राजनीति को रविवार तड़के उस वक्त गहरा झटका लगा, जब झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर
Leave a comment
Leave a comment




