*नई दिल्ली: ग्रीस एयर शो में भीषण हादसा वायुसेना के लड़ाकू विमान में लगी आग, दो पायलटों की मौत*
*06 सितंबर रविवार 2026-27*
*नई दिल्ली:* एथेंस। ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर शनिवार को आयोजित एथेंस फ्लाइंग वीक एयर शो के दौरान ग्रीस की वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में करतब दिखाते समय दो सीटों वाले फैंटम एफ4 जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के क्रैश होने के बाद आग लगने से काले धुएं के बड़े गुबार उठने लगे। हालांकि दर्शकों में से कोई घायल नहीं हुआ।ग्रीस में वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान दोनों पायलटों के शव मिल गए। आग की वजह से बचाव अभियान की शुरुआत में रुकावट आई थी।
*वीडियो फुटेज में दिखा मंजर:*
आग पर काबू पाने की कोशिश में 85 फायरफाइटर्स की मदद के लिए पानी गिराने वाले 11 विमान और हेलीकाप्टरों को तैनात किया गया। वीडियो फुटेज में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया, और उसके ठीक बाद पास ही एक और बड़ा धमाका हुआ, जब प्लेन के टुकड़े-टुकड़े हो गए




