*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*============================*
*1* पीएम मोदी ने जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं और निष्काम कर्म के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश मानवता को लगातार मार्गदर्शन देते रहे हैं। पीएम ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आराधना का यह पावन अवसर हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति लेकर आए।
*2* प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘इसरो की एक और शानदार उपलब्धि और हमारे देश के लिए गौरव का पल। जीएसएलवी-एफ17 से पहले इमेजिन उपग्रह ईओएस-05 का जियोसिनक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित करना हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र की बढ़ती क्षमताओं का प्रतीक है।’
*3* CJP का पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक मार्च, सौरव बोले- अपराध कबूलने के बावजूद पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं, कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप
*4* CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई का मामला, पुलिस बोली- आरोपी की 72 घंटे में गिरफ्तारी होगी, SC/ST एक्ट लगेगा; कॉकरोच पार्टी का धरना खत्म
*5* पीएम मोदी ने मेलोनी को बधाई दी, सबसे लंबे समय तक इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, लगातार 1413 दिन से सत्ता में
*6* 3 देशों की अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव ब्रिटेन में RSS प्रमुख, UK सांसद बॉब बोले-भागवत को सुनना सुखद अहसास
*7* सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ को मिला नया प्रकाशक, पेंगुइन के इनकार के बाद हार्परकॉलिन्स छापेगा किताब
*8* पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का ‘झूठ’, जिन्हें CJP प्रोटेस्ट में शामिल बताया वह अपराधी जेल में बंद थे
*9* सुनेत्रा बोलीं- अजित पवार की मौत पर राजनीति न करें, मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता; सुले ने कहा था- मेरा भाई चला गया कुछ सत्ता भोग रहे
*10* श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन पोल से टकराया, पार्किंग में ले जाते वक्त खंभे में घुसा, आगे का हिस्सा टूटा; सभी यात्री सुरक्षित
*11* ‘चंपत राय बेदाग-निष्कलंक, उनका भोलापन मुसीबत बना’, उन्होंने सब पर विश्वास करके गलती की; महासचिव बनने के बाद गोविंद देव गिरि का पहला इंटरव्यू
*12* योगी मथुरा में बोले-आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए, बाबर-औरंगजेब के अनुयायी जहर घोल रहे, मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे
*13* 300 फीट नीचे आने वाली AI फुकेट-दिल्ली फ्लाइट का पायलट था नशे में, AAIB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
*14* नेपाल की तबाही में भारत बना सबसे बड़ा सहारा, 5 खेप में 74 टन राहत भेजी; डॉक्टर, रेस्क्यू एक्सपर्ट और फोरेंसिक टीम भी पहुंचाई
*15* महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के छठे दिन राज्य सरकार के मंत्री मनोज जरांगे पाटिल से मिलने पहुंचे और आंदोलन खत्म करने की अपील की। सरकार ने कुनबी रिकॉर्ड, प्रमाणपत्र और ओबीसी रियायतों को लेकर कई बड़े आश्वासन दिए। लेकिन जरांगे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
*16* अब मुंबई में दिल्ली जैसा कांड, स्कूल बस के ‘ड्राइवर अंकल’ ने 3 साल की छात्रा से की दरिंदगी,आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत में भेजा गया
*17* नवरात्र-दिवाली पर आ सकता है जियो का IPO, ₹37,800 करोड़ का देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा, SEBI से मिल चुकी मंजूरी
*18* यूपी में 23 जिलों में बाढ़, 16 हजार का रेस्क्यू, एमपी में मंदाकिनी-नर्मदा उफान पर; बिहार में 5 लाख प्रभावित, हिमाचल में अबतक 266 मौतें
*19* नेपाल बाढ़-9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर, आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम ने बचाया, 40 के अब भी फंसे होने की आशंका
*20* बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर, सेंसेक्स 550 निफ्टी 80 अंक बढ़त पर




