ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में 41 वर्षों से लंबित वाद का त्वरित निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की संवेदनशील पहल से मामले में तेजी आई।
आवेदक भगवती प्रसाद यादव, निवासी ग्राम सेवदारा ने 30 जून 2026 को डीएम को प्रार्थना-पत्र दिया।
डीएम ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
मामले की नियमित रूप से दिन-प्रतिदिन सुनवाई कराई गई।
प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद करीब दो महीने में चार दशक पुराना मामला निस्तारित हुआ।
संबंधित अधिकारी ने 31 अगस्त 2026 को वाद का निस्तारण कर दिया।
वाद लंबित रहने से आवेदक और उनके परिवार को लंबे समय तक मानसिक पीड़ा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
भगवती प्रसाद यादव ने त्वरित कार्रवाई को लंबे समय से प्रतीक्षित न्याय की प्राप्ति बताया।
आवेदक ने डीएम और संबंधित अधिकारियों की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय और जवाबदेह कार्यशैली के लिए आभार जताया।




